मोहब्बत के भी कुछ अंदाज़ होते हैं,

जगती आँखों के भी कुछ ख्वाब होते हैं,

जरुरी नहीं के ग़म में आँसू ही निकले,

मुस्कुराती आँखों में भी शैलाब होते हैं।


Today Latest Sad Shayari | Step to Shayari

 

जख़्म इतना गहरा हैं इज़हार क्या करें।

हम ख़ुद निशां बन गये ओरो का क्या करें।

मर गए हम मगर खुली रही आँखे हमरी।

क्योंकि हमारी आँखों को उनका इंतेज़ार हैं।



रास्ते खुद ही तबाही के निकाले हमने,

कर दिया दिल किसी पत्थर के हवाले हमने,

हमें मालूम है क्या चीज़ है मोहब्बत यारो,

घर अपना जला कर किये हैं उजाले हमने।


 

सोचा था तड़पायेंगे हम उन्हें,

किसी और का नाम लेके जलायेगें उन्हें,

फिर सोचा मैंने, उन्हें तड़पाके दर्द मुझको ही होगा,

तो फिर भला किस तरह सताए हम उन्हें।




आपके बिन टूटकर बिखर जायेंगे,

मिल जायेंगे आप तो गुलशन की तरह खिल जायेंगे,

अगर न मिले आप तो जीते जी मर जायेंगे,

पा लिया जो आपको तो मर कर भी जी जायेंगे।