ख़्वाहिशों को भी पालना सीखिए,

एक दिन मुकाम मिलेगा ज़रूर..।


खूबसूरत बहुत है दुनिया, नज़रिया बदल के तो देख एक बार।

रोने के होंगे सौ कारण बेशक, पर तू हंसने के कारण तो ढूंढ यार।

कभी वक्त बिता अपने साथ भी, कभी किसी की खुशी पर कर दिल निसार।

उमंग जब है तेरे मन में तो, इस ज़िन्दगी का हर दिन है बहार।


Attitude Motivational Status in Hindi | Step to Shayari


ख़ामोशी से जो अपना कर्म करते हैं,

उनकी सफ़लता में खनक होती है।


मुश्किलों के दौर में थोड़ा संभल कर चलो,

अनुभवों से सीख लो और निखर कर चलो।

कठिनाइयाँ तो आएंगी और चली जाएंगी,

सजग होकर इसी तरह नए सफ़र पर चलो।